160 People attended the formal launch of the Facebook Page, Web Portal and Soochna Seva Infodesk at the Sachendi Panchayat, Kalyanpur. The Chief Guest of the event was Mr. Shambhu Kumar, C.D.O., Kanpur Nagar. Digital Empowerment Foundation‘s Dr. Neena Jha also attended the event. This initiative has been taken as a pilot scheme to enable Digital Services and Information Availability in house for the local communities. This is a project under the Global Outreach Activity of the Digital Empowerment Foundation, New Delhi and the Bill and Melinda Gates Foundation.
Moments from the event.
#DigitalIndia #DigitalPanchayat #EPanchayat #UttarPradesh
लोकल न्यूज़
खागा/फतेहपुर। रविवार को सभी ग्राम पंचायतों के प्राइमरी स्कूलों में साक्षरता परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। तहसील की सभी 244 ग्राम पंचायतों के परीक्षा केंद्रों में एक साथ परीक्षा दो शिफ्ट में कराई गई। इनमें ऐरायां विकास खंड में 44, विजयीपुर ब्लाक में 57 और हथगाम में 73 व धाता में 65 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रो में 15 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक के लोगो को परीक्षा देनी थी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र में 40 परीक्षार्थियों की एक शिफ्ट में परीक्षा देने की व्यवस्था कराई गई थी। अधिकतर परीक्षा केंद्रो में निर्धारित संख्या से कम ही परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। ऐरायां विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी ने आधा दर्जन परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया परीक्षा केंद्र सुजरही में 17, कटोंघन में 40, चितौली में 32, सरसई में 31 और दयालपुर में 19 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। इसी प्रकार हथगाम विकास खंड के खंड शिक्षा अधिकारी ने गंगारामपुर और तेल्लाई समेत 10 परीक्षा केंद्रो का निरीक्षण किया। प्रचार-प्रसार की कमी के चलते अधिकतर परीक्षा केंद्रो में निर्धारित संख्या से कम ही परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें …http://www.amarujala.com/city/Fatehpur/Fatehpur-36.html
राष्ट्रीय न्यूज़
नई दिल्ली कोयला घोटाले पर जहां संसद के भीतर कांग्रेस-भाजपा भिड़े पड़े हैं, वहीं पूर्व टीम अन्ना ने इन दोनों के खिलाफ सड़कों पर मोर्चा खोल दिया है। सियासी पार्टी के गठन से पहले अन्ना के दाहिने हाथ अरविंद केजरीवाल ने जनता के बीच इस मामले को ले जाकर अपने अभियान का श्रीगणेश कर दिया। रविवार की छुट्टी के दिन इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आइएसी) के कार्यकर्ताओं ने राजधानी का माहौल गरमा दिया। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी के घेराव के लिए उनके आवास की ओर कूच करने वाले प्रदर्शनकारियों से निपटने में पुलिस को सारा दिन खूब पसीना बहाना पड़ा। पुलिस ने आंदोलनकारियों पर पानी की तेज बौछारें और आंसू गैस के गोले फेंकने के अलावा जमकर लाठियां भी चलाईं। आइएसी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और ओडिशा के मुख्यमंत्रियों के घर के बाहर भी प्रदर्शन किया। राजनीति में उतरने के एलान के बाद हुए इस पहले बड़े कार्यक्रम की कमान अन्ना के बजाय केजरीवाल ने संभाली। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें … http://in.jagran.yahoo.com/epaper
कभी पत्थर तोड़ने का काम करने वाले ‘द ग्रेट खली’ आज वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के चमकते सितारे हैं। सात फीट एक इंच लंबा भीमकाय शरीर और 157 किलो वजन वाला यह इंसान मां काली का बड़ा भक्त है। शाकाहार के प्रबल समर्थक खली तंबाकू और शराब से दूर रहते हैं। सोमवार यानी 27 अगस्त को ‘द ग्रेट खली’ का जन्मदिन है। 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश के धिराना गांव में जन्मे खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है। खली अमेरिका में डब्ल्यूडब्ल्यूई में लड़ने वाले पहले भारतीय हैं। इन दिनों खली अमेरिका के अटलांटा में अपनी पत्नी हरमिंदर कौर के साथ एक खूबसूरत जिंदगी जी रहे हैं। अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें … http://www.amarujala.com































